बाबा मलंग शाह दाता वारिश के वार्षिक महोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Published at :16 Feb 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा मलंग शाह दाता वारिश के वार्षिक महोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

काफी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

विज्ञापन

14- प्रतिनिधि, फारबिसगंज शहर के केसरी मोहल्ला के समीप स्थित बाबा मलंग शाह दाता वारिश के दरबार से उनके 20वें वार्षिकोत्सव अर्थात सालाना उर्स के मौके पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा बाबा के दरबार के परिसर से पूरे गाजे बाजे, कौव्वाली व भजन सहित ढोल नगाड़ों के साथ निकल कर शहर के दीन दयाल चौक,एसके रोड छुआ पट्टी,राजेंद्र चौक, लक्ष्मी नारायण पथ, स्टेशन चौक, सदर रोड पोस्ट ऑफिस चौक, सहित शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः बाबा के दरबार में पहुंच कर संपन्न हुआ. शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष व युवक शामिल हुए. बाबा के सालाना उर्स के अवसर पर ना केवल स्थानीय बल्कि पड़ोसी देश नेपाल सहित आसपास के जिले ही नही देश के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर चादरपोशी की व शोभा यात्रा में शामिल होकर बाबा का जयकारा लगाया. बाबा मलंग शाह दाता वारिश के वार्षिकोत्सव अर्थात सालाना उर्स के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान सामाजिक सौहार्द का नजारा देखा गया. शोभा यात्रा के दौरान जहां कौव्वाली गाया जा रहा था. वहीं भजनों की भी अमृत वर्षा की जा रही थी. यही नही शोभा यात्रा के दौरान छोटे छोटे बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया झांकी भी आकर्षण का केंद्र बना रहा. इस दिन बाबा को फूलों की चादर पेशी की गयी है.र भव्य भंडारा का आयोजन किया गया. शोभा यात्रा के उपरांत शहर के केसरी मोहल्ला के समीप अवस्थित बाबा मलंग शाह दाता वारिश के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती दिखी.बाबा के दरबार में एक तरफ कोई पूजा करते दिखे तो कोई दुआ करते. बाबा के सालाना उर्स के अवसर पर यहां हिंदू मुस्लिम एकता का एक अनूठा प्रतीक देखने को मिल रहा है. श्रद्धालुगण जहां बाबा को चादरपोशी करते हैं वहीं साथ में माता की आरती होती है और मां को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जाता है उसके बाद रात भर कव्वाली का आयोजन होता है. कहा जाता है कि बाबा मलंग शाह दाता वारिस दरबार 100 साल पुराना है मगर 2005 में धनावत परिवार के स्वप्न में आए तब से हर वर्ष 16 फरवरी को बाबा का सालाना उर्स महोत्सव मनाया जाता है. बाबा के दरबार से ये शोभा यात्रा धनावत परिवार के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष 16 फरवरी को निकाली जाती है. तीन दिवसीय बाबा के इस वार्षिकोत्सव अर्थात उर्स महोत्सव में बाबा के दरबार में माथा टेकने व अपनी मुरादों की पूर्ति के लिए दुआ करने के लिए देश के विभिन्न शहरों व कसबों से ही नहीं पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं जो बाबा के दरबार में चादरपोशी करते हैं व अपनी मन्नत मांगते हैं. शोभायात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन के द्वारा भी विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को ले कर चाक चौबंद व्यवस्था किये गये थे. शोभा यात्रा में मुख्य रूप से नप की उप मुख्य पार्षद नूतन भारती,नगर पार्षद उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव,विनोद धनावत,मनोज धनावत,जयंती धनावत,रोहन धनावत,देवेंद्र वेगानी,अमर कामत सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन