ePaper

बाइक की ठोकर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत

Updated at : 16 Apr 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत

बाइक चालक घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे बाबूवान पंचायत के महेशपट्टी के समीप बुधवार दोपहर बाइक की ठोकर से पांच वर्षीय बच्ची का मौत हो गयी. वहीं इस घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया, जहां बाइक चालक का इलाज कराया गया. वहीं चिकित्सक ने पांच वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंचे घूरना थाना अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को कब्जा में ले लिया, मृतक में बबुआन पंचायत के महेशपट्टी वार्ड संख्या 14 निवासी प्रिया कुमारी पिता संतोष पासवान व घायल बाइक चालक में खैरा गढिया निवासी आसिफ राजा पिता सकरू हसन बताया जा रहा है. जानकारी अनुसार बाइक सवार बुधवार को बसमतिया से घूरना की ओर जा रहा था, इसी बीच सड़क के बीच समीप खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दिया. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं परिजनों द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने की बात थाना अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने कही है.

——-

एटीएम में हेराफेरी कर 10 हजार की निकासी

परवाहा. मंगलवार को रानीगंज मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से राशि निकालने गये एक बुजुर्ग की एटीएम कार्ड हेराफेरी कर 10 हजार रुपये एक फ्रॉड ने निकाल लिया. इस बाबत पीड़ित बुजुर्ग सिमराहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मिलिक वार्ड संख्या एक निवासी महेंद्र प्रसाद यादव ने बताया है कि मंगलवार को एटीएम से राशि निकासी कर रहे थे. इसी बीच एक युवक आया व मेरा एटीएम कार्ड बदलकर फरार हो गया. मामले को लेकर रानीगंज थाना में एक लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन