आवास योजना प्लस में लाभुकों को मिली पहली किस्त

Updated:
विज्ञापन
आवास योजना प्लस में लाभुकों को मिली पहली किस्त

नव निर्मित घर की चाभी सौंपी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भरगामा. पीएम आवास योजना प्लस के तहत मिलने वाली पहली किस्त को लेकर प्रखंड मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान लाभुकों को उनके नव निर्मित घरों की चाभी सौंपी गयी. समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख संगीता यादव ने की. मौके पर बीडीओ शशि भूषण सुमन, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव, रानीगंज जदयू प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश ऋषिदेव, आवास पर्यवेक्षक चंदन कुमार मौजूद थे. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी लाभुक, जिन्हें पहली किस्त की राशि प्राप्त हुई है. उन्हें गृह प्रवेश को लेकर चाभी सौंपी गयी. उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है. उन्होंने कहा सरकार 40-40 हजार की राशि 03 किस्त में लाभुकों के खाते में सीधे देती है. जबकि मनरेगा के तहत श्रमिक भुगतान के लिए 18 हजार रुपये दिया जाता है. लाभुकों को संबोधित करते प्रखंड प्रमुख संगीता यादव ने बताया सरकार लाभुक के खाते में सीधे पैसे देती है वहीं कुछ दलाल पंचायत में सक्रिय हैं. लोगों से अपील है कि किसी के झांसे में नहीं पड़ें व किसी बिचौलियों को कमीशन नहीं दें. सावधानी के तौर पर पुरुष के बजाय महिला के खाते में पैसा दिया जा रहा है, जिससे आवास कार्य पूर्ण हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन