बिजली चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 23 Dec 2025 7:52 PM
अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे उपभोक्ताओं के विरुद्ध विभाग का रवैया सख्त
कुर्साकांटा. राज्य सरकार ने 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी है. इसके बाद भी बिजली उपभोक्ता अवैध तरीके से बिजली जलाने से गुरेज नहीं कर रहे. ऐसा ही एक मामला प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहटमीना के वार्ड संख्या 10 डोरिया में सामने आया है. कनीय अभियंता पीएसएस कुर्साकांटा अरविंद कुमार ने बताया कि बिजली उपभोक्ता सोहेंद्र यादव पिता नसीबलाल यादव का बिजली कनेक्शन बिजली बकाया राशि के कारण पूर्व में विच्छेद कर दिया गया था. लेकिन बकाया राशि नहीं जमा कर उनके द्वारा अवैध तरीके बिजली का उपभोग किया जा रहा था. छापेमारी के क्रम में मामला सामने आने के बाद बिजली मीटर जब्त करते हुए बकाया राशि 48 हजार 737 रुपए के विरुद्ध कुर्साकांटा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कनीय अभियंता ने बताया कि अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे उपभोक्ताओं के विरुद्ध विभाग का रवैया सख्त है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










