एक दर्जन लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 03 Nov 2025 6:03 PM
मारपीट व तोड़ फोड़ का लगाया आरोप
पलासी. प्रखंड क्षेत्र के कुजरी गांव निवासी खुशनवी ने भूमि विवाद को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के एक दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें मो इलाही, मो भदाई, बीवी सिम्मी, बीवी सोनी, बीवी सहतेदा, बीवी फुरजो सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है. घटना बीते 29 अक्तूबर की बतायी गयी है. विलंब से थाना में सूचना का कारण पंचायती बताया गया है. दर्ज मामले में पीड़िता ने कहा है कि मेरे बसोबास की जमीन मेरे पिता के नाम खरीदगी केवाला से प्राप्त है. जिस पर मैं घर बनाकर वर्षों से रहती आ रही हूं. करीब दो माह पूर्व से उक्त नामजद लोगों द्वारा जबरन घर तोड़कर हटाने के लिए विवाद करता आ रहा है. इसी क्रम में घटना तिथि को उक्त लोगों द्वारा अपशब्द का प्रयोग करते हुए जबरन टाटी तोड़फोड़ करने लगे. मना करने पर मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया. वहीं थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है. ———- मारपीट में चार लोग घायल पलासी. प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बीते 24 घंटे के भीतर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित चार लोग घायल हो गये. घायलों में लोखड़ा के सतीश कुमार, मैंना टोला के मो तस्लीम व अलीसन व धपहर गांव की बीवी मेंहजवी शामिल है जिसे उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया. इस मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल खतरे से बाहर बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










