रेड क्रॉस के जनक हेनरी डुनेट को किया याद

Updated:
विज्ञापन

रेड क्रॉस दिवस पर किया झंडोत्तोलन

विज्ञापन

33-प्रतिनिधि, अररिया

रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा अररिया में गरुवार को रेड क्रॉस में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस के मानद सचिव प्रहलाद शरण वर्मा ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर रेड क्रॉस के जनक हेनरी डुनेट को याद किया. जिन्हें वर्ष 1901 में शांति के लिए नोबल पुरस्कार भी दिया गया था. बताया कि उन्होंने 1859 में सोलफेरिनो की लड़ाई में घायल सैनिकों को देखकर रेड क्रॉस आंदोलन शुरू किया. इसकी बदौलत वर्ष 1863 में जिनेवा में रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति की स्थापना की. इस दौरान विजय कुमार, डॉ नैयर हबीब, सरवर आलम, अमर कुमार, सुमित कुमार ठाकुर, मनोज शाह सहित अन्य उपस्थित थे.

———–

नृपेन बने भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक

34-प्रतिनिधि, अररिया

भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की सहमति से जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा द्वारा सोशल मीडिया जिला संयोजक के लिए नृपेन कुमार सिंह, सहसंयोजक बिरेंद्र आनंद, आइटी सेल संयोजक संतोष कुमार झा, सहसंयोजक अभिषेक मिश्रा को नियुक्त किया गया. जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, सांसद प्रदीप कुमार सिंह, आपदा एवं प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, विधायक विद्यासागर केसरी, राजा मिश्रा, महेश साह, विजय यादव, रोशन सिंह, प्रताप नारायण मंडल, राजू साह, प्रेम केसरी, अमर यादव, ईश्वर भगत, ब्रजेश झा, दिव्यामूर्ति आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन