रामनवमी शोभायात्रा को लेकर आज बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 25 Mar 2026 7:24 PM
दिन के 12 बजे से शोभायात्रा की समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बंद रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने किया है निर्देशित
फारबिसगंज. फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में निकलने वाले श्री रामनवमी रथयात्रा महोत्सव शोभायात्रा को लेकर बिजली आपूर्ति गुरुवार को प्रभावित रहेगी. फारबिसगंज शहरी क्षेत्र के जेई कैलाश कुमार ने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा को लेकर दिन के 12 बजे से शोभायात्रा की समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बंद रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देशित किया है. उन्होंने कहा कि शहर में निकल रही शोभायात्रा में दर्शनार्थी व यात्रा में शामिल लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. वहीं कनीय अभियंता कैलाश कुमार ने कहा कि शोभायात्रा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जर्जर तार को दुरुस्त करने,पोल व तार पर से पेड़ की टहनी को हटाने के साथ सभी प्रकार की तैयारी हो गयी है. उन्होंने कहा कि फारबिसगंज शहर समेत ढोलबज्जा, रामपुर मियां हाट, भागकोहालिया, मटियारी आदि क्षेत्रों की बिजली शोभायात्रा समापन तक बाधित रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










