ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Published at :28 Feb 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

दो लाख रुपये दिया मुआवजा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जोकीहाट जोकीहाट थाना क्षेत्र के बारा इस्तम्बरार पंचायत अंतर्गत लोखड़िया गांव में गुरुवार को बिजली पोल लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलट गया. ट्रैक्टर पलटने से चालक माजिद गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वह बगडहरा पंचायत के काकन गांव वार्ड 03 के निवासी थे. सूचना मिलते ही जोकीहाट पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने घटना की पुष्टि की है. समाचार लिखें जाने तक एफआइआर की कार्रवाई चल रही थी. परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर बैक करने के दौरान यह हादसा हुआ. चालक इंजन में फंस गया जिसे ग्रामीणों की मदद से किसी तरह निकालकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल जोकीहाट में भेजा गया. उसकी गंभीर स्थिति को देख चिकित्सक ने सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया. वहां से भी पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतक माजिद की दो पत्नियां व छह बच्चे हैं. हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि माजिद शेरलंघा गांव के एक बिजली ठेकेदार का ट्रैक्टर चालक था. रोज की तरह गुरुवार को भी ट्रैक्टर पर बिजली पोल लोड कर लोखड़िया गांव में काम कर रहे थे. लोड ट्रैक्टर बैक करने के दौरान घटना घटी. घटना के बाद ग्रामीणों ने सामाजिक पंचायती कर ठेकेदार से मृतक के आश्रितों को दो लाख रुपये दिलाया. साथ ही बिजली विभाग से दुर्घटना लाभ दिलाने का आश्वासन देकर मामले को रफा दफा किया गया. लेकिन जितने भी लोग पंचायत में थे. उनके चेहरे पर एक सवाल जरूर देखा जा रहा था कि क्या दो लाख रुपये से माजिद की पत्नी और छह बच्चों का जीवन बसर हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन