भूमि विवाद में की दर्जनों राउंड फायरिंग

Updated:
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित

विज्ञापन

पुलिस ने 10 लोगों को लिया हिरासत में 31-प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बड़हरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 झरकाहा गांव में बुधवार दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प में दर्जनों राउंड गोली चली है. हालांकि घटना की सूचना पर पहुंचे नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में करते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बड़हरा पंचायत के वार्ड 11 झरकाहा गांव निवासी कलानंद यादव व दूसरे पक्ष के सुधीर यादव के बीच चार एकड़ जमीन का विवाद चल रहा था, जिस जमीन पर मक्के की फसल लगी हुई है, इसी जमीन पर कब्जा करने को लेकर बुधवार दोपहर दोनों पक्षों में झड़प हुई. देखते हीं देखते दोनों पक्षों के बीच दर्जनों राउंड गोली चली. पुलिस टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन