चापाकल मरम्मत दल को डीएम ने किया रवाना

पांच मरम्मत दल का किया है गठन
अररिया. जिलाधिकारी विनोद दूहन ने गुरुवार को समाहरणालय से 09 चापाकल मरम्मत दल को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र रवाना किया. इस मौके पर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया व फारबिसगंज के कार्यपालक अभियंता सहित पीएचईडी विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता अभियंता पीएचईडी अररिया व फारबिसगंज द्वारा संयुक्त रूप से बताया कि जिला अंतर्गत लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, अररिया में कुल 05 प्रखंड अररिया, रानीगंज, जोकीहाट, पलासी व सिकटी में चापाकल मरम्मति के लिए 05 मरम्मति दल का गठन किया गया है. लोक स्वास्थ्य प्रमंडल फारबिसगंज में कुल 04 प्रखंड फारबिसगंज, नरपतगंज, भरगामा व कुर्साकांटा में चापाकल मरम्मति हेतु 04 मरम्मति दल का गठन किया गया है. चापाकल मरम्मति से संबंधित शिकायत का निवारण हेतु लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, अररिया अन्तर्गत सेवा केंद्र-सह-नियंत्रण कक्ष संपर्क संख्या 06453-350024 व लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, फारबिसगंज में दूरभाष संख्या 06455-450119 पर संचालित है. नियंत्रण कक्ष व सेवा केंद्र प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक कार्यरत रहेगा. साथ ही केंद्रीय कृत चापाकल मरम्मत हेतु टोल फ्री नंबर 18001231121 के अतिरिक्त किसी भी क्षेत्र में चापाकल मरम्मत दल से संबंधित जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र पदाधिकारी के दूरभाष पर संपर्क किया जा सकता है. अररिया सदर प्रखंड के लिये सहायक अभियंता अमर कुमार के मोबाइल 8340372053, कनीय अभियंता दयारमण के 9523430754 पर संपर्क किया जा सकता है. रानीगंज प्रखंड के लिये सहायक अभियंता राहुल राज प्रसाद के मोबाइल नंबर 9057699243 व कनीय अभियंता परमेश्वर साफी, लोक स्वास्थ्य प्रशाखा, रानीगंज से इस नंबर पर 9431857331 पर भी संपर्क किया जा सकता है. इसी प्रकार जोकीहाट, पलासी व सिकटी के लिए सहायक अभियंता अबोध कुमार के मोबाइल 9905476156, जोकीहाट के कनीय अभियंता रितेश कुमार के मोबाइल नंबर 7979054319, पलासी के कनीय अभियंता मो अरशद रेजा के मोबाइल 8851608422 व सिकटी के कनीय अभियंता विकास कुमार चंचल से 9113419958 इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं फारबिसगंज व कुर्साकांटा के लिए सहायक अभियंता प्रवीण रंजन के मो 9899945982, फारबिसगंज के कनीय अभियंता मो राहिल अख्तर के मोबाइल 8809559544 व कुर्साकांटा के कनीय अभियंता आदित्य आनंद से से इस नंबर पर संपर्क 9709435833 किया जा सकता है. इसी प्रकार भरगामा प्रखंड के लिये सहायक अभियंता आलोक रंजन के 6306899330 व कनीय अभियंता मो फराज के मोबाइल 9540147109 पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं नरपतगंज प्रखंड के लिए सहायक अभियंता पंकज कुमार मंडल के मोबाइल 9199671147 व कनीय अभियंता रितेश कुमार के मोबाइल नंबर 9199483342 पर संपर्क किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




