बकाया बिजली बिल नहीं चुकाने के मामले में 6258 उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन

समय पर बिजली जमा करने की अपील
जिले में 90 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के पास विभाग का करोड़ों का बकाया प्रतिनिधि, अररिया बिजली जलाने के बावजूद विभाग को बिल नहीं चुकाने वाले बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग का सख्त रवैया कायम है. विद्युत विभाग द्वारा दो हजार से अधिक बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है. गौरतलब है कि जिले बिजली बिल बकायेदारों की संख्या 90 हजार से अधिक है. इसमें अररिया विद्युत प्रमंडल के 46 हजार 135 उपभोक्ता व फारबिसगंज विद्युत प्रमंडल में इसकी संख्या 43 हजार 902 के करीब है. इन उपभोक्ताओं के पास विभाग का 01 सौ 35 से अधिक की राशि बकाया है. गौरतलब है कि विभागीय निर्देश के आलोक में ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग सख्त रवैया अपना रहा है. इस क्रम में बिजली चोरी रोकने के लिये भी विभाग प्रयासरत है. बकाया बिल की वसूली के लिये विभागीय कार्रवाई निरंतर जारी है. इस क्रम में अब तक 6258 उपभोक्ताओं का लाइन काटा जा चुका है. वहीं चोरी छिपे बिजली जलाने वाले 176 उपभोक्ताओं के खिलाफ अब तक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी मुताबिक विद्युत प्रमंडल अररिया के तहत अब तक 4567 उपभोक्ता व फारबिसगंज विद्युत प्रमंडल के तहत 1691 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गयी है. इसी तरह अररिया विद्युत प्रमंडल द्वारा 148 व फारबिसगंज विद्युत प्रमंडल के तहत 28 उपभोक्ताओं के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. वहीं चोरी छिपे बिजली जलाने वाले 43 उपभोक्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है. इसमें 35 उपभोक्ता अररिया विद्युत प्रमंडल व 08 उपभोक्ता फारबिसगंज विद्युत प्रमंडल के हैं. गौरतलब है कि अररिया व फारबिसगंज विद्युत प्रमंडल मिलाकर जिले में कुल विद्युत उपभोक्ताओं को संख्या 04 लाख 70 हजार के करीब है. उपभोक्ता समय पर चुकायें बकाया बिजली बिल अररिया विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि बिजली बकायेदारों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि नियमित अंतराल पर बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है. वहीं अवैध तरीके से बिजली जलाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभागीय स्तर से सख्त कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिल भुगतान की अपील की है ताकि उन्हें नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति संभव हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










