अररिया पहुंचने पर आपदा मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

Published at :28 Feb 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
अररिया पहुंचने पर आपदा मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

नेता नहीं, बेटा बन करेंगे सेवा

विज्ञापन

30- प्रतिनिधि, कुर्साकांटा सिकटी विधायक सह मुख्य सचेतक विजय कुमार मंडल आपदा प्रबंधन मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. शपथ ग्रहण के पश्चात पहली बार गृह जिला अररिया पहुंचने पर जिला की सीमा के निकट भीमपुर में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे एनडीए नेता व कार्यकर्ताओं ने आपदा प्रबंधन मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. नेता व कार्यकर्ताओं ने आपदा प्रबंधन मंत्री को जहां फूल माला से स्वागत कर बुके भेंट किया. इस दौरान आपदा प्रबंधन मंत्री के सभी कार्यकर्ता व अपने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि सिकटी विधान सभा का नेता नहीं बेटा बनकर आमजनों के सुख दुःख में कंधा से कंधा मिलकर सहयोग करने की बात की. बताया कि विधानसभा क्षेत्र सहित सीमांचल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शुमार है. नदियों की त्रासदी से सीमांचल को मुक्ति मिले इसके लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे. मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, विधायक प्रतिनिधि संजीत सिंह, भाजपा युवा नेता जोशी मंडल, मंडल अध्यक्ष रवींद्र नाथ ठाकुर, महेश कुमार साह, कुमोद झा, प्रो त्रिलोक नाथ झा, धर्मेंद्र प्रसाद सिंह, शिवशंकर राजभर, पूर्व उप प्रमुख इंदुभूषण कुमार, जिप प्रतिनिधि अजीत झा, पूर्व मुखिया जय कुमार मंडल, भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष मो शाहजहां, प्रणव गुप्ता, सुभाष साह, पूर्व उप प्रमुख विजय कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद मंडल, संतोष साह, अधिक लाल पासवान, गुरुदेव सिंह, संतोष ठाकुर, मोहन मंडल, मुरली मंडल, दिनेश मंडल, मुखिया प्रतिनिधि दुर्गानंद मिश्र, दिनेश सिंह, उप प्रमुख मो हन्नान, राजकुमार सिंह, कमलदाहा मुखिया मो फिरोज आलम, प्रेमप्रकाश उर्फ लड्डू सिंह,श्रवण कुमार सिंह,बिनोद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में नेता कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन