ePaper

अररिया में परमान नदी के किनारे मिला युवक का गला कटा शव, सीने पर भी चाकू के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 19 May 2024 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
bihar news

अररिया में परमान नदी के किनारे से युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. युवक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे.

विज्ञापन

Bihar News: अररिया के नगर थाना क्षेत्र के त्रिशूलिया घाट के पास रविवार को परमान नदी के किनारे स्थानीय लोगों ने एक युवक का गला रेता हुआ शव देखा. शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गयी है. उसके सीने पर चाकू से वार किया गया था और उसका गला काट दिया गया था. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. कुछ ही देर में मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी.

एफएसएल एवं स्वान-दस्त की टीम भी कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. एफएसएल एवं स्वान-दस्त की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है.

एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

सूचना मिलने के बाद अररिया एसपी अमित रंजन ने भी घटनास्थल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसकी हत्या चाकू मारकर की गयी है. अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. मृतक की फोटो सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सर्कुलेट की जा रही है. पुलिस कार्रवाई में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

स्थानीय लोगों को मिला शव

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह कुछ स्थानीय लोग शहर के त्रिसुरिया घाट स्थित परमान नदी के किनारे पहुंचे, जहां उन्होंने एक युवक का शव देखा, युवक बेरहमी से हत्या कर दी गई है. युवक का गला रेता गया है और सीने में भी कई जगह चाकू से वार किया गया है. इसके बाद घटना की जानकारी नगर थाने को दी गयी. नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है.

Also Read: गया के युवक की औरंगाबाद में NH 19 पर सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने लगाई मुआवजे की गुहार

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन