ePaper

बगीचे में मिला शव, हत्या का आरोप

Updated at : 26 Jun 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
बगीचे में मिला शव, हत्या का आरोप

छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

अररिया. जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के तरोना भोजपुरी पंचायत के आमगाछी चौहान टोला वार्ड संख्या 15 में घर से कुछ ही दूरी पर स्थित खेत में एक 65 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. देखते ही देखते मौके पर परिजन सहित स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना ताराबाड़ी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ताराबाड़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है. वहीं मृतक की पहचान आमगाछी चौहान टोला निवासी स्व अयोध्या प्रसाद सिंह के 65 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार सिंह के रूप में की जा रही है. वहीं घटना को लेकर जानकारी देते हुए मृतक दिनेश कुमार सिंह के चचेरे भाई गुलाबचंद सिंह ने बताया कि उनके भाई की हत्या आपसी विवाद में की गयी है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह उनके भाई दिनेश कुमार सिंह अपने घर से पशु को चराने के लिए खेत गये थे. घर से यह भी कह कर निकले थे कि पशु को खेत में बांधकर वह मजदूरी के लिए चले जाएंगे. जब मंगलवार को वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों के द्वारा खोजबीन किया जाने लगा, जिस जगह खेत में पशु बंधा था. उससे कुछ दूरी पर दिनेश कुमार सिंह का शव खेत में पड़ा था. वहीं मामले को लेकर ताराबाड़ी थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं मृतक के परिजनों के द्वारा छह लोगों पर नामजद प्राथमिक दर्ज कराई गयी है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन