राजद के जनसंपर्क अभियान में उमड़ी भीड़

नरपतगंज का किया जायेगा चौतरफा विकास
-5- प्रतिनिधि, भरगामा नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद की सदस्यता अभियान के तहत मानुलहपट्टी पंचायत के चौथी ऋषिदेव टोला, बासदेव ऋषिदेव टोला व वार्ड संख्या 10 बिहार सरकार ऋषिदेव टोला में व्यापक जनसंपर्क व बैठक का आयोजन किया गया. इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया व पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी ने माई-बहिन मान योजना, वृद्धा पेंशन व 200 यूनिट फ्री बिजली जैसी योजनाओं को प्राथमिकता दी है. जिससे जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सदस्यता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों को पार्टी की विकासपरक नीति व सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता से भी अवगत कराया जा रहा है. इस जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय को राजनीतिक व विकासात्मक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करना है. ताकि क्षेत्र को प्रगति व समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके. इस बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही. इस मौके पर दर्जनों राजद कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










