नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेसियों ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

अररिया के कांगेसियों में हर्ष का माहौल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फारबिसगंज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के स्थान पर कुटुंबा विधानसभा के विधायक राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है. उनके मनोनयन से अररिया जिले के कांग्रेस जनों में हर्ष का माहौल है. नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को ढेर सारी बधाइयां व शुभकामना दी है. बधाई देने वालों में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ,पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद साह,शाद अहमद ,संजीव शेखर ,युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव इंजीनियर सावन सागर, श्रीकुमार ठाकुर ,मदनलाल गुप्ता,मदन कनौजिया,मंगल चंद्र अग्रवाल,पवन ठाकुर,दिलकश राज,कृति आनंद यादव ,शशि मोहन ठाकुर के अलावा दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता ने अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन