कांग्रेस ने देश में किये कई महत्वपूर्ण काम
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 28 Dec 2025 7:23 PM
समारोहपूर्वक मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस
फारबिसगंज. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद्र ऋषिदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आज़ादी दिलाने से लेकर संविधान निर्माण तक ऐतिहासिक भूमिका निभाई है. आज लोकतंत्र व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस पर है. जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि 140 वर्षों का कांग्रेस का इतिहास त्याग, संघर्ष व समावेशी विकास का प्रतीक है. पार्टी आगे भी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी. इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर प्रसाद सह, अखलाकुर रहमान, मो दानिश, अमन रजा, तसद्दुक खान, रामदेव यादव, मो सलाउद्दीन आजाद, चंद्रशेखर सिंह, मो जफिल,सुशील राम, साकिब अंसारी,साकिब रजा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










