विधायक ने मृतक व घायल बच्चे के परिजनों को दी सांत्वना
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 22 Mar 2026 8:38 PM
हर संभव सहायता का दिया निर्देश
फारबिसगंज. विगत शुक्रवार की रात तेज बारिश के साथ आये अंधी तूफान के दौरान स्थानीय जुट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के गोदाम के दीवार पर स्थित बरगद का पेड़ दीवार सहित समीप ही अवस्थित घर पर गिरने से उसके नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हुए तीन बच्चों में से एक कि मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही विधायक मनोज विश्वास रविवार को मृतक बालक 07 वर्षीय मो मोनाजिर व इलाजरत गंभीर रूप से घायल बच्चे मुंतशिर व मंतशा के पीड़ित परिजनों से मिल कर घटित घटना की जानकारी लेते हुए सांत्वना दी. ईलाजरत गंभीर रूप से घायल उक्त दोनों बच्चे के स्वास्थ्य के संदर्भ में भी जानकारी ली. इस मौके पर विधायक ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया व पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाया कि दुख के इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं. विधायक के घटना स्थल पर पहुंचते ही स्थानीय लोगों में अब लैश अंसारी, फजल अंसारी,फैज अंसारी,नुरुल अंसारी,नज़रुल अंसारी,सदरुल अंसारी,सकीना खातून,फरीदा खातून सहित अन्य ने विधायक से कहा कि उनलोगों का घर जेसीआई के जर्जर दीवार से सटा है कई बार शिकायत करने के बाद भी ना तो दीवार पर अवस्थित पेड़ की छटाई हुई और ना ही जर्जर दीवार की मरम्मत करायी गयी. कोई सुनने वाला नही है. आंधी के दौरान घटना घटित हुआ और घर भी क्षतिग्रस्त हो गया. मौके पर विधायक ने कहा कि जो घटना घटित हुई है वह काफी दुखद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










