पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का समापन

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 30 Mar 2026 6:40 PM

विज्ञापन

प्रशिक्षण में कई विषयों पर हुई चर्चा

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के बटराहा स्थित पूर्व मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल के निवास पर आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का समापन सोमवार को हुआ. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा व भाजपा जिला महामंत्री सह जिप सदस्य आकाश राज, अश्विनी कुमार वर्मा, सुजीत गुप्ता, मृत्युंजय झा, भाजपा युवा नेता जोशी मंडल, शिवशंकर राजभर, धर्मेंद्र प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष रवींद्र नाथ ठाकुर, महेश साह, गुलिया देवी समेत अन्य मौजूद थे. जिलाध्यक्ष सह प्रशिक्षक आदित्य नारायण झा ने कहा कि प्रशिक्षण में वैचारिक अधिष्ठान, कार्य विस्तार, हमारी कार्यपद्धति, अपनी सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया का प्रभावी तरीके से उपयोग, बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर क्रमवार विस्तृत चर्चा की गयी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त व जागरूक बनाना है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन