बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 24 Mar 2026 7:26 PM
बिहार दिवस के अवसर पर अनुमंडल प्रशासन के नेतृत्व में शहर के ली अकादमी के परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
फारबिसगंज. बिहार दिवस के अवसर पर अनुमंडल प्रशासन के नेतृत्व में शहर के ली अकादमी के परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मौजूद एसडीओ अभय कुमार, बीडीओ संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्णा, प्रखंड प्रमुख ओम प्रकाश पासवान, समाजसेवी वाहिद अंसारी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ मिथिला पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान से किया. मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्लस टू ली अकादमी, शिशु शिक्षा सदन सह डॉ सीवी रमन एकेडमी व एमपीएस के बच्चों ने गौरवशाली बिहार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य कई थीम पर एक से बढ़ कर एक आकर्षक नाटक व सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम समाप्ति के बाद सांस्कृतिक नृत्य में शिशु शिक्षा सदन सह डॉ सीवी रमन एकेडमी की छात्रा जिया कुमारी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि सानवी कुमारी व रोली कुमारी को भी पुरस्कार प्रदान किया गया. वहीं स्वागत गान कार्यक्रम की प्रस्तुति में मिथिला पब्लिक स्कूल के बच्चों को पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उक्त स्कूली बच्चों को एसडीओ सहित अन्य अतिथियों ने अपने हाथों से पुरस्कृत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










