बाल कल्याण व सरंक्षण समिति की बैठक

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत शंकरपुर पंचायत के कपड़फोड़ा स्थित पंचायत भवन में जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, जस्ट राइट फार चिल्ड्रेन व जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया व प्रखंड प्रशासन कुर्साकांटा के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत बाल कल्याण व संरक्षण समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जागरण कल्याण भारती के अधिकारी ने की. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रखंड, पंचायत से लेकर वार्ड स्तर तक बाल कल्याण व संरक्षण समिति गठित है. संजय झा ने कहा कि बच्चों के है में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पंचायत व वार्ड को दिया गया है. गठित समिति के अध्यक्ष संबंधित पंचायत के मुखिया होते हैं. वहीं वार्ड समिति के अध्यक्ष वार्ड सदस्य होते हैं व वार्ड की आंगनबाड़ी सेविका सचिव होती हैं. उन्होंने उपस्थित लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल यौन शोषण सहित दहेज प्रथा के खिलाफ शपथ दिलायी. इस मौके पर पंचायत के मुखिया, सरपंच, पंसस, वार्ड सदस्य सहित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, महिला पर्यवेक्षिका, पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन