नेत्रदानी परिवारों को दिया प्रशस्ति पत्र
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 11 Apr 2026 7:41 PM
चोपड़ा परिवार को साधुवाद दिया
फारबिसगंज. फारबिसगंज के 22 वें नेत्रदानी कमलेश चोपड़ा की 12वीं के अवसर पर दधीचि देह दान समिति व तेरापंथ युवक परिषद की संयुक्त टीम ने उनकी धर्मपत्नी चंदा बोथरा व पुत्र पारस बोथरा को शॉल, दुपट्टा व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दिवंगत आत्मा की शांति व मोक्ष प्राप्ति के लिए परम आराध्य से प्रार्थना की. दोनों संस्थाओं के द्वारा शोक की घड़ी में नेत्रदान की सहमति प्रदान करने के लिए चोपड़ा परिवार को साधुवाद दिया गया. इस मौके पर समिति के संरक्षक बछराज राखेचा, बिनोद सरावगी, अध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल, परिषद के अध्यक्ष आशीष गोलछा, सचिव पंकज नाहटा, पीयूष डागा, नीरज बोथरा, देवम डागा, ललिता चोपड़ा, बिमला देवी बोथरा,भावना पारख,संतोष देवी बोथरा,सुरभि बोथरा,प्रीति बोथरा सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










