11 सूत्री मांगों के साथ किसान मोर्चा व केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने किया धरना-प्रदर्शन

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

दिल्ली किसान आंदोलन के 5वीं बरसी व संविधान दिवस पर अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिला निबंधन कार्यालय स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

अररिया. दिल्ली किसान आंदोलन के 5वीं बरसी व संविधान दिवस पर अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिला निबंधन कार्यालय स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर किसान व श्रमिक संगठन के साथी चंद्रानंद मेहता व विजय शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में यह धरना-प्रदर्शन किया गया. इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम दिल्ली किसान आंदोलन में शहीद हुए दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस कार्यक्रम में जिला के किसान संगठनों व श्रमिक संगठनों से जुड़े हुए साथियों में शामिल राम विनय राय, गिरानंद पासवान, राम विलास यादव, चंद्रशेखर पासवान, चंद्रानंद मेहता, राजु ऋषिदेव, प्रमोद सिंह यादव, विंदेश्वरी यादव, ज्ञानदेव पासवान, प्रमोद रंजन, गेनालाल महतो, सलीमा खातुन, नौशाद साहब, चंद्रशेखर यादव, खेतिहर मजदूर संगठन से अजित पासवान, अजय राम, शाहिदा, उपेंद्र पासवान, जीवछ ऋषिदेव, राजेश पासवान, अनिता देवी, शोवरा खातून, प्रवीणा खातून, रुकसार, श्रमिक संगठन से वदुद आलम, अयुब अली, सलीम, युगेश यादव, नुजहत बानो, अनिल कुमार, मो मस्तान राजकुमारी देवी, ललिता देवी, बुधनी देवी, अनिता देवी, जन जागरण शक्ति संगठन से आशीष रंजन, तन्मय सहित अन्य प्रमुख साथियों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन