एनएच पर खड़े ट्रक में बस ने मारी ठोकर, छह यात्री घायल
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
घायलों का चल रहा इलाज
विज्ञापन
फोटो-13-घटना स्थल पर लोगों की भीड़.
नरपतगंज. नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच के नरपतगंज बस स्टैंड के समीप शनिवार को खड़े ट्रक में बस ने टक्कर मार दी जिसमें बस पर सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. घटना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया. जानकारी अनुसार चंद्रलोक नामक बस जो शनिवार को पटना से पूर्णिया जा रही थी. इसी बीच नरपतगंज बस स्टैंड के समीप एनएच पर खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. जहां बस क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं सूचना पर पहुंचे नरपतगंज पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दुर्घटना बस को जब्त कर कब्जे में लिया.नवविवाहिता हत्याकांड का आरोपी पति गिरफ्तार
नरपतगंज. नरपतगंज थाना क्षेत्र के नाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में चार दिन पूर्व गर्भवती नवविवाहित हत्याकांड के आरोपी पति को शनिवार को पुलिस ने नाथपुर से गिरफ्तार कर थाना लाया. गिरफ्तार में आरोपी पति संजय राय पिता भिखारी राय नाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ का निवासी बताया जा रहा है. मालूम हो कि विगत 04 दिन पूर्व नवविवाहिता नेहा देवी को उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. मामले में मृतका की मां आरती देवी ने बेटी की हत्या को लेकर आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के 05 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मृतका नेहा देवी की शादी संजय राय से प्रेम प्रसंग में 04 महीने पूर्व विवाह हुआ था. मामले को लेकर थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपित पति को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










