कोसी नहर में मिला बालक का शव

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

छठ के दिन ही पांव फिसलने के कारण नहर में डूब गया था बच्चा

विज्ञापन

अररिया. नरपतगंज थाना क्षेत्र के कोसी नहर फाटक के समीप एक बालक का शव मिला है. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को सदर अस्पताल अररिया लाया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार नरपतगंज थाना क्षेत्र के भंगइ श्याम नगर निवासी गुरुदेव बैठा का छह वर्षीय पुत्र आकाश कुमार बैठा है. पीड़ित पिता गुरुदेव बैठा ने बताया कि कजरा पुल छठ के दिन कोसी नहर में पांव फिसल गया था जिससे वह नहर में डूब गया. जिसका शव फाटक के समीप सोमवार को देखा गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

मारपीट में दो लोग जख्मी

अररिया. फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में रास्ता विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच मारपीट में श्यामदेव मेहता, सुनिता देवी व सुभाष मेहता घायल हो गये. तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां डॉ आकाश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद श्यामदेव मेहता को सिटी स्कैन की सलाह दी गयी है. वहीं दो घायल खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन