ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल

Published at :26 Feb 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल

युवक के साथ मां भी हुई घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज- नरपतगंज मुख्य मार्ग एनएच 27 के पलासी गांव के समीप बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को उनके परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बादबाइक सवार युवक को रेफर कर दिया. जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक का नाम 21 वर्षीय छोटू कुमार पिता उमेश यादव पोसदहा नरपतगंज निवासी बताया जाता है. घटित घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि उक्त युवक अपनी मां के साथ बाइक से फारबिसगंज से अपने घर जा रहे थे जैसे ही पलासी गांव के समीप पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में जा रहा एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उसके बाइक में ठोकर मार दिया. इस घटना में जहां बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं उक्त बाइक पर बैठी उनकी मां भी आंशिक रूप से घायल हो गयी.

————————-

566 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार

पलासी. पलासी पुलिस ने मंगलवार को समकालीन अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पलासी चौक पर वाहन चेकिंग के क्रम एक बाइक से 566 बोतल नेपाली शराब बरामद की. पुअनि जयनारायण प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि कलियागंज के तरफ से एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति भारी मात्रा में बोरा में शराब लेकर पलासी के तरफ आ रहा है. सूचना पर पलासी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया. इस क्रम में एक बाइक को रोकने का कहा गया. बाइक चालक तेजी से बाइक चलाकर भागने लगा. जिसका पीछा करते हुए डेंगा चौक पहुंचा तो बाइक चालक ने बाइक खड़ा कर भागने में सफल हो गया. वहीं बाइक की तलाशी लेने पर 566 बोतलर नेपाली शराब बरामद किया गया.

—————————–

आधा दर्जन वारंटी गिरफ्तार

पलासी. पलासी पुलिस ने मंगलवार को समकालीन अभियान में आधा दर्जन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी देते थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में महेश सिंह व उपेंद्र सिंह गांव भीखा, मिथिलेश महतो गांव कलियागंज, बहादुर साह, बिनोद साह, मनोज साह गांव हसनपुर शामिल हैं. सभी गिरफ्तार वारंटियों से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन