ePaper

अररिया में व्यवसायी से 3 लाख की लूट, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

Updated at : 23 Nov 2024 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News

Bihar News: बिहार के अररिया आरएस थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से करीब 3 लाख रुपये की लूट की घटना सामने आई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के अररिया आरएस थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से करीब 3 लाख रुपये की लूट की घटना सामने आई है. गुरुवार को अज्ञात तीन अपराधियों ने यह घटना उस वक्त अंजाम दी, जब व्यवसायी अपने स्टाफ को पेमेंट करने जा रहे थे. यह वारदात अररिया आरएस से गिदरिया रेलवे गुमटी जाने वाले रास्ते पर हुई.

घात लगाकर किया हमला

पीड़ित व्यवसायी के भाई मनोज भगत ने बताया कि उनके भाई रोज की तरह अपने श्रीराम प्लाई फैक्ट्री जा रहे थे. इसी दौरान, रास्ते में एक चाय फैक्ट्री के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधी घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही व्यवसायी वहां पहुंचे, अपराधियों ने उन्हें हथियार का डर दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया. इतना ही नहीं, अपराधियों ने व्यवसायी की बाइक की डिक्की भी तलाशी. डिक्की में कुछ न मिलने पर अपराधी गिदरिया रेलवे गुमटी की ओर फरार हो गए. माना जा रहा है कि वे रानीगंज या अररिया कोर्ट की ओर भागे होंगे.

पुलिस जांच में जुटी

मनोज भगत ने बताया कि उनके भाई को फैक्ट्री के कर्मचारियों को पेमेंट करना था, इसलिए बैग में बड़ी रकम थी. हालांकि, उनका भाई घटना के बाद से इतना डरा हुआ है कि सही-सही राशि नहीं बता पा रहा. घटना की जानकारी मिलते ही ASP सह SDPO रामपुकार सिंह ने पीड़ित से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली. उन्होंने अररिया आरएस थानाध्यक्ष अजीत चौधरी को निर्देशित करते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है. SP अमित रंजन ने लूटकांड के उद्भेदन के लिए विशेष टीम का गठन करने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़े: मुजफ्फरपुर में आंखों का वायरल संक्रमण बढ़ा, जानें बचाव के उपाय

व्यवसायियों में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. कुछ ही दिनों पहले अररिया में एक दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब इस लूटकांड ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है. SDPO रामपुकार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब 3 लाख रुपये की लूट की पुष्टि हुई है. पुलिस इस मामले में तेजी से जांच कर रही है और जल्द ही लूटकांड का खुलासा करने का दावा किया गया है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन