मुख्यालय डीएसपी द्वारा जन-शिकायत निवारण सुनवाई का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

आमजनों की सुनवाई करते मुख्यालय डीएसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अररिया में डीएसपी (मुख्यालय) संतोष पोद्दार ने जन-शिकायत निवारण सुनवाई का आयोजन कर आम लोगों की समस्याओं को सुना. जमीन विवाद, पारिवारिक विवादों सहित अन्य कानूनी मामलों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया गया.

विज्ञापन

अररिया : आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से अररिया में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) कार्यालय में जन-शिकायत निवारण सुनवाई का आयोजन किया गया. सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में परिवादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे और अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया.

विज्ञापन

मुख्यालय डीएसपी संतोष पोद्दार ने सभी परिवादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना. सुनवाई के दौरान जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद तथा अन्य कानूनी मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं. प्रत्येक मामले का विवरण दर्ज कर संबंधित थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

डीएसपी संतोष पोद्दार ने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी मामलों में निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा कि हर नागरिक को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जन-शिकायत सुनवाई से आम लोगों को सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में अपने नजदीकी थाना या पुलिस कार्यालय से संपर्क करें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन