जोगबनी में दवा दुकानों पर औचक छापेमारी, 20 प्रतिष्ठानों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते औषधि निरीक्षक. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिलाधिकारी और एसएसबी के निर्देश पर जोगबनी में दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. इस अभियान में 20 दवा दुकानों की जांच की गई, ताकि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार को रोका जा सके.

विज्ञापन

अररिया : जिलाधिकारी और 56वीं वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को सीमावर्ती शहर जोगबनी में औषधि निरीक्षक शिवनंदन ने एसएसबी के साथ संयुक्त रूप से दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया. अभियान के दौरान शहर की करीब 20 दवा दुकानों की जांच की गई.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दवा दुकानों में रखी दवाओं के स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस और बिक्री रिकॉर्ड की जांच की गई. औषधि निरीक्षक शिवनंदन ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीली दवाओं की तस्करी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान किसी भी दवा दुकान में नारकोटिक्स या प्रतिबंधित दवा नहीं मिली. सभी दुकानों में दवाएं निर्धारित नियमों के अनुसार रखी गई थीं.

औषधि निरीक्षक ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां नशीली दवाओं के अवैध कारोबार की आशंका बनी रहती है. इसी कारण समय-समय पर दवा दुकानों की जांच की जाती है.

उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. सीमावर्ती क्षेत्र की सभी दवा दुकानों की नियमित जांच की जाएगी, ताकि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके. निरीक्षण के दौरान एसएसबी के जवान भी टीम के साथ मौजूद रहे. प्रशासन ने दवा विक्रेताओं को सभी नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने का निर्देश दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन