अररिया सदर अस्पताल से ग्लैमर बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

Updated:
विज्ञापन

बाइक चोरी कर ले जाता आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अररिया सदर अस्पताल परिसर से होंडा ग्लैमर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुट गई है.

विज्ञापन

अररिया : नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं एक बार फिर बढ़ने लगी हैं. इसी क्रम में सदर अस्पताल परिसर से एक होंडा ग्लैमर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. पूरी वारदात अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुट गई है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़ित मो. रफीक अपनी होंडा ग्लैमर बाइक (बीआर 38एल 9578) से सदर अस्पताल आए थे. उन्होंने अस्पताल परिसर में बाइक खड़ी की थी. दोपहर करीब 1:37 बजे जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां नहीं थी. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला.

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक लेकर जाता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है. पीड़ित ने आरोपी की तस्वीर सार्वजनिक करते हुए लोगों से अपील की है कि यदि कोई उसकी पहचान करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें.

पीड़ित ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है. इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने के दौरान नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है. खासकर अस्पताल, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं.

नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और हमेशा लॉक लगाकर ही छोड़ें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन