बीडीओ ने किया आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण

डीएम के निर्देश पर मंगलवार को शशिभूषण सुमन ने प्रखंड के तीन आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया.
भरगामा. डीएम के निर्देश पर मंगलवार को शशिभूषण सुमन ने प्रखंड के तीन आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अब्बास पब्लिक स्कूल वीर नगर, महर्षि मेंही आवासीय विद्यालय हरिनंदन नगर रघुनाथपुर व ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल आदि रामपुर की जांच की गयी. निरीक्षण की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया. हालांकि, अब्बास पब्लिक स्कूल को लेकर पता चला कि यह एक साल पहले ही बंद हो चुका है. महर्षि मेंही आवासीय विद्यालय के प्राचार्य निजी कार्य से अररिया गए हुए थे. जिससे इस विद्यालय की जांच नहीं हो सकी, जबकि ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल की विस्तृत जांच की गयी, इसमें विद्यार्थियों के नामांकन रजिस्टर में दर्ज मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया गया. बीडीओ ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को सौंपी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










