भीड़भीरी बरदाहा ने कसैला मदनपुर को 41 रनों से हराया

दोनों टीमों ने किया बेहतर प्रदर्शन
-5-प्रतिनिधि, अररिया भीड़भीरी बरदाहा की टीम ने कसैला मदनपुर को फाइनल मैच में कुल 41 रन से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया. मदनपुर कसैला कब्रिस्तान मैदान में हसनैन ईसा मेमोरियल कप कसैला के सौजन्य से आयोजित इस टूर्नामेंट में 16 टीम शामिल हुई. ये टूर्नामेंट कुल 20-20 ओवर का हुआ. गुरुवार की शाम हुए फाइनल रोमांचक मैच में भीड़भीरी बरदाहा की टीम ने कसैला टीम को कुल 41 रन से जीत हासिल की. ,मैच में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक जाकिर अनवर व मदनपुर पूर्वी के मुखिया असद अशफाक शामिल हुए. मौके पर मुख्य अतिथि जाकिर अनवर ने कहा फाइनल खेल काफी रोमांचक रहा खेल में हार जीत तो होते रहता है. लेकिन दोनों टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा खेल से आपसी प्रेम व भाईचारा का माहौल बनता है. साथ ही मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










