बंधन बैंक कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत

घटना के बाद मृतक के परिजनों का हुआ रो-रोकर बुरा हाल
परवाहा. शुक्रवार की देर रात्रि रानीगंज-अररिया मुख्य मार्ग पर कमलपुर के समीप सड़क हादसे में एक बंधन बैंक कर्मी की मौत हो गयी है. शुक्रवार की देर रात्रि वह ड्यूटी करके अपना ससुराल लालमोहन नगर जा रहा था. इसी क्रम में कमलपुर के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया. जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक की पहचान नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी वार्ड संख्या चार निवासी 38 वर्षीय पिंटू राम पिता विद्यानंद राम के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते हीं रानीगंज थाना के पुअनि अभिषेक कुमार सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल बंधन बैंक कर्मी पिंटू राम को रानीगंज रेफरल अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने बंधन बैंक कर्मी पिंटू राम को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. रानीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. मामले में विधिसम्मत अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मृगेंद्रमणि सिंह
मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










