सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

Published at :26 Feb 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

यातायात नियमों का करें पालन

विज्ञापन

अररिया.मेरा भारत के बैनर तले नेहरू युवा केंद्र अररिया व यातायात पुलिस अररिया ने संयुक्त रूप से शहर के चांदनी चौक पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रदीप कुमार सिंह व यातायात डीएसपी दिवान एकराम खान मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सभी चालक को बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया व हमेशा यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए जिलेवासियों से अपील की. वहीं यातायात डीएसपी दिवान एकराम खान ने बताया कि हमेशा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं व बाइक चलाते समय हेलमेट लगाना चाहिये. मौके पर यातायात पुलिस में शामिल एसआई सौरभ सिंह, आशीष कुमार गुप्ता सहित नेहरू युवा केंद्र से कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे स्वयंसेवक धीरज पांडे, आनंद मोहन झा, विकास कुमार, बिट्टू पांडे, राहुल ठाकुर, अजीत रंजन, मन्नू कुमार, बिंदेश्वरी मंडल, प्रमोद मंडल, विजय भारती व यातायात पुलिस जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन