मधुबनी में आयोजित महा विष्णु यज्ञ से वातावरण हुआ भक्तिमय

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 24 Mar 2026 7:16 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के मधुबनी में आयोजित श्रीश्री 1008 महा विष्णु यज्ञ के तीसरे दिन कीर्तन मंडली की भक्तिमय संगीत से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के मधुबनी में आयोजित श्रीश्री 1008 महा विष्णु यज्ञ के तीसरे दिन कीर्तन मंडली की भक्तिमय संगीत से वातावरण भक्तिमय बना रहा. आयोजक समिति से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय क्षेत्र के कीर्तन मंडली समेत पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है. जिसमें कुल 21 कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है. वहीं आमंत्रित कीर्तन मंडली में महिला कीर्तन मंडली भी शामिल है. आयोजक समिति ने बताया कि महा विष्णु यज्ञ को देखने काफी दूर दराज से श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंच रहे हैं. यज्ञ स्थल पहुंच रहे श्रद्धालुओं को वाहन पार्किंग समेत अन्य किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आयोजक समिति ने सैकड़ों की संख्या में वॉलेंटियर तैयार किया है. इधर यज्ञ को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर लेकर आयोजक समिति समेत स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन