अररिया सदर अस्पताल में आज विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 16 May 2026 7:25 AM
Araria Hospital OPD
Araria Hospital OPD : अगर आप शनिवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया जाने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी का नया ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें महिला, मेडिसिन, बच्चों और कैंसर विभाग समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गयी है.
Araria Hospital OPD : अररिया से मृगेंद्र मणि सिंह की रिपोर्ट. सदर अस्पताल अररिया में शनिवार को मरीजों की सुविधा को लेकर विशेष तैयारी की गयी है. अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी ओपीडी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है.
अस्पताल की ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और फिर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. मरीज निर्धारित समय पर पहुंचकर संबंधित विभाग में इलाज और परामर्श प्राप्त कर सकते हैं.
महिला और बच्चों के इलाज पर विशेष फोकस
शनिवार को महिला मरीजों के लिए महिला ओपीडी और स्त्री रोग विभाग में अलग-अलग डॉक्टरों की तैनाती की गयी है. एमसीएच विंग में डॉ. कंचन कामिनी महिला मरीजों को देखेंगी, जबकि स्त्री रोग ओपीडी में डॉ. नीलम की ड्यूटी लगायी गयी है.
बच्चों के इलाज के लिए पीडिया ओपीडी में डॉ. कृष्ण आनंद उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मौसम बदलने के कारण बच्चों और महिलाओं में बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है.
मेडिसिन से लेकर कैंसर तक, हर विभाग में डॉक्टर मौजूद
जनरल ओपीडी में डॉ. रजा फिरदौस मरीजों का इलाज करेंगे. मेडिसिन ओपीडी में डॉ. रवि कुमार की तैनाती की गयी है. वहीं ईएनटी विभाग में डॉ. वैशाली प्रिया, दंत ओपीडी में डॉ. मो. साद खान और नेत्र विभाग में डॉ. मो. जावेद मरीजों को परामर्श देंगे.
ऑर्थो ओपीडी में डॉ. पूनम कुमार तथा कैंसर ओपीडी में डॉ. नेहा की ड्यूटी लगायी गयी है. इसके अलावा फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ. अमर केशव आनंद और आयुष ओपीडी में डॉ. अरविंद कुमार मरीजों को सेवा देंगे.
समय पर पहुंचने की अपील
अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचें ताकि इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो. अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी इस रोस्टर का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










