पहुंसरा में भीषण आगलगी में आधा दर्जन परिवारों के घर जले, लाखों का नुकसान
पहुंसरा में भीषण आगलगी में आधा दर्जन परिवारों के घर जले, लाखों का नुकसान
परवाहा (अररिया). पहुंसरा पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित कलमबाड़ी आदिवासी टोला में शुक्रवार की रात करीब दो बजे अचानक भीषण आग लग जाने से भारी तबाही हुई. इस अग्निकांड में करीब आधा दर्जन परिवारों के आवासीय घर, अनाज, कपड़ा, जरूरी कागजात, बकरी, खस्सी आदि जलकर पूरी तरह खाक हो गया है. आग इतनी भयावह थी कि देखते हीं देखते कई घरों को चपेट में ले लिया. इस आगलगी की घटना में मरांगमय देवी, रंजू देवी, पूजा कुमारी, मोनिका, तालामय, फुलमनी, रंजिता आदि का आशियाना सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया. स्थानीय लोगों के कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. इधर घटना कि सूचना मिलते हीं पूर्व पंसस अभिनंदन चौरसिया ने पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया व सरकारी अनुदान जल्द दिलवाने की बात कही है. इधर मामले को लेकर रानीगंज सीओ अमृत राज जानकारी लेने का प्रयास किया गया,लेकिन संपर्क नहीं हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










