चौकीदार के निधन पर शोक

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 15 May 2026 11:00 PM

विज्ञापन

चौकीदार के निधन पर शोक

विज्ञापन

नरपतगंज. नरपतगंज थाना में कार्यरत चौकीदार पलासी पंचायत के वार्ड संख्या 11 डुमरिया निवासी 55 वर्षीय योगानंद ततमा का असामयिक निधन हो गया. निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गया. मालूम हो कि योगानंद ततमा अच्छे स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे. जो लगातार नरपतगंज थाना में कार्यरत चौकीदार के पद पर रहने के बावजूद भी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया करते थे. मृतक के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि वह कुछ दिन से अस्वस्थ थे. इसका इलाज चल रहा था. वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार के अलावा नरपतगंज थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व क्षेत्र के चौकीदारों ने गहरा शोक प्रकट किया.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन