अररिया में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सख्त निर्देश, किसानों और महिलाओं पर रहेगा खास फोकस

बैठक में शामिल बैंकर्स
Araria Bankers Meeting: अररिया के सिकटी प्रखंड में आयोजित बैंकर्स समिति की बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर बड़ा मंथन हुआ. किसानों, महिला समूहों और ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए बैंकों को कई अहम निर्देश दिये गये.
Araria Bankers Meeting: अररिया के सिकटी से संजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट. सिकटी अंचल कार्यालय में आयोजित प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता सीओ मनीष कुमार चौधरी ने की.
बैठक में एलडीएम सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे. इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुद्रा लोन, किसान क्रेडिट कार्ड और ग्रामीण पेंशन योजना समेत कई योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया गया.
किसानों और महिला समूहों के लिए विशेष योजना
बैठक में किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने और किसान क्रेडिट कार्ड योजना को तेज करने पर विस्तार से चर्चा हुई. एलडीएम ने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि हर बैंक वर्ष में कम से कम तीन पीएमएफएस लोन लाभार्थियों को लाभ दे.
इसके साथ ही जीविका महिला समूहों को लक्ष्य के अनुरूप ऋण उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है.
लंबित लोन मामलों पर मांगी रिपोर्ट
बैठक में शाखा प्रबंधकों से लंबित ऋण आवेदनों और लोन वितरण में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली गयी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जरूरतमंद लोगों को समय पर ऋण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए.
क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो बढ़ाने और वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गयी. अधिकारियों ने बैंकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया.
बीमा योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की तैयारी
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श हुआ.
बैठक में कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जोड़ना बेहद जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक परिवार सरकारी सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले सकें.
सीओ ने बैंकों को दिया अहम निर्देश
सीओ मनीष कुमार चौधरी ने बैंकों को निर्देश दिया कि नीलाम पत्र से जुड़े रजिस्टर 9 और 10 का मिलान कर राशि जमा कर चुके ग्राहकों को तत्काल एनओसी जारी की जाए.
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में बैंकों की भूमिका बेहद अहम है और सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करना जरूरी है.
Also Read: मधेपुरा में दिनदहाड़े किसान से लूट की कोशिश, कट्टा सटाकर की मारपीट, इलाके में दहशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










