अररिया में 176 पांडुलिपियों का हुआ सर्वेक्षण

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 04 Jun 2026 7:53 PM

विज्ञापन

30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

घर-घर स्वास्थ्य जांच अभियान के क्रम में अब आठ लाख से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

डीएम ने कहा, जिनके पास 75 वर्ष या इससे अधिक पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियां उपलब्ध हैं वे उनके सर्वेक्षण व पंजीकरण में सहयोग करें.

अररिया. डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिले में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं व अभियानों की प्रगति की विस्तृत जानकारी मीडिया कर्मियों के साथ साझा की गयी. इस क्रम में ज्ञान भारतम् मिशन, पेयजल व्यवस्था, एलपीजी आपूर्ति व चिकित्सा आपके द्वार अभियान से उपलब्धियों पर जिलाधिकारी ने विस्तृत चर्चा की. डीएम ने बताया कि ज्ञान भारतम् मिशन के तहत जिले में ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल किये जा रहे हैं. जिले में अब तक 176 दुर्लभ पांडुलिपियों का सर्वेक्षण किया जा चुका है. उन्होंने जिले वासियों से अपील की कि जिनके पास 75 वर्ष या इससे अधिक पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियां उपलब्ध हैं. वे उनके सर्वेक्षण व पंजीकरण में सहयोग करें. उन्होंने बताया कि मिशन के अंतर्गत सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों, मठों, मंदिरों, शैक्षणिक संस्थानों व पुस्तकालयों में संरक्षित कागज, ताड़पत्र, भोजपत्र व वस्त्रों पर लिखित पांडुलिपियों की पहचान, सूचीकरण व डिजिटलीकरण का कार्य किया जा रहा है. इन धरोहरों को ज्ञान भारतम् पोर्टल व मोबाइल एप के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जायेगा.

चापाकल खराब होने पर तुरंत करें शिकायत

डीएम ने कहा कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा जिले में चापाकलों की मरम्मत के लिए कुल नौ विशेष मरम्मति दल तैनात किये गये हैं. शिकायत मिलने पर ये दल त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं. चापाकल मरम्मत से संबंधित शिकायतों के लिये पीएचईडी अररिया में सेवा केंद्र-सह-नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. इसके लिए अररिया अनुमंडल क्षेत्र के लिये 06453-350024 व फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के लिये 06455-450119 हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं.

जिले में सामान्य है एलपीजी की आपूर्ति

जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि जिले में घरेलू व व्यावसायिक दोनों श्रेणी के एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है. प्रशासनिक स्तर से आपूर्ति व वितरण व्यवस्था पर पर लगातार निगरानी की रखी जा रही है.

घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि जिले में चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने कहा कि गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान व उपचार सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव व लोगों के घरों तक पहुंच रही है. अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच की जा रही है. अभियान से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक 3,56,407 लोगों की रक्तचाप जांच, 3,44,769 लोगों की मधुमेह जांच व 1,04,970 लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग की जा चुकी है. जांच के दौरान चिन्हित संदिग्ध मरीजों की पुनः जांच कर रोग की पुष्टि की जाती है व उन्हें आवश्यक दवाएं, परामर्श व जरूरत पड़ने पर उच्चतर चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जा रहा है. अभियान के तहत अब तक 1,518 उच्च रक्तचाप, 1,208 मधुमेह व 100 से अधिक ओरल कैंसर के मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन