नेशनल हाइवे पर सभी अवैध कट को चिह्नित कर किया जाये बंद : डीएम

Published at :25 Feb 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर सभी अवैध कट को चिह्नित कर किया जाये बंद : डीएम

डीएम सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति अनिल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

अररिया. डीएम सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति अनिल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस क्रम में डीएम द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिये. बैठक में मुख्य रूप से ईडीएआर- आईआरएडी प्रविष्टि स्थिति, हेलमेट चेकिंग, हिट रन से संबंधित सड़क दुर्घटना में मुआवजा की स्थिति, नन हिट रन से संबंधित सड़क दुर्घटना में मुआवजा की स्थिति, तेज गति से वाहन चलाना, बस स्टॉप का निर्माण, अररिया में ब्लैक-स्पॉट सहित अन्य मामलों की गहन समीक्षा डीएम ने की. इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिये. डीएम ने जिले में सभी थाना, यातायात पुलिस व परिवहन विभाग को हेलमेट चेकिंग हेतु नियमित रूप से विशेष अभियान संचालित करने का निर्देश दिया. बैठक में बताया गया कि जिले के अंदर सभी अवैध कट को चिन्हित किया गया है. इस क्रम में संबंधित विभाग को इन सभी अवैध कटों को बंद करने का निर्देश डीएम ने दिया. बैठक में सीएस, एसडीओ अररिया व फारबिसगंज, डीटीओ, एनएचआई के पदाधिकारी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. ———— बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु आवेदन का आमंत्रण अररिया. बिहार के निर्वासित अल्पसंख्यक यथा-मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन व पारसी समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिये बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजनान्तर्गत किशनगंज-दरभंगा जिले में संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र-2025-26 के लिये वर्ग-09 व वर्ग-11 में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है. इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि उक्त अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में अररिया जिले के इच्छुक योग्य छात्र-छात्राएं आगामी 05 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है. ऑनलाइन भरे फार्म का प्रिंट कॉपी सभी संलग्न दस्तावेजों के साथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय स्वयं व रजिस्टर डाक के माध्यम से जमा कराना अनिवार्य होगा. ————- 28 फरवरी को नियोजन सह मार्गदर्शन मेला आयोजित अररिया. जिला नियोजनालय संयुक्त श्रम भवन परिसर में आगामी 28 फरवरी को 10 बजे से एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जायेगा. इसमें देश-प्रदेश की एक दर्जन से से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही है. जिसमें फ्लिपकार्ट, एलआईसी, एसआईएस बजाज फारबिसगंज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैँक चैतन्य फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनी शामिल हैं. जानकारी देते जिला नियोजन पदाधिकारी मो आकिफ वक्कास ने बताया कि इस एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गयी है. उन्होंने बेरोजगार युवाओं से अपील कि है वे इस एक दिवसीय मेला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसका लाभ उठायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन