समन्वय के साथ काम कर लक्ष्य को प्राप्त करें : डीएम
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 30 Mar 2026 7:12 PM
डीएम ने बैठक में दिये कई निर्देश
आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों के सूचीबद्धता संबंधी मामलों की हुई समीक्षा अररिया. सोमवार को जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आयोजित की गयी. इसमें आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों की सूचीबद्धता संबंधी मामलों की समीक्षा की गयी. डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत अस्पतालों की सूचीबद्धता को लेकर डिस्ट्रिक्ट इम्पैनलमेंट कमेटी के सदस्यों से मामले में गहन विमर्श करते हुए उन्हें कई जरूरी निर्देश दिये. बैठक में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, पात्र लाभुकों तक योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने संबंधी मामलों पर विस्तृत चर्चा की गयी. जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्रता रखने वाले अधिक से अधिक सरकारी व निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. ताकि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर व निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल सके. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सूचीबद्धता की प्रक्रिया को पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के लिए निर्देशित किया गया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति व आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया. वहीं जिला स्वास्थ्य प्रबंधक संतोष कुमार ने अस्पतालों के चयन, मानकों के अनुपालन व तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी. डीएम ने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










