ePaper

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 19 Aug 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

छापेमारी कर की गिरफ्तारी

विज्ञापन

फोटो:-24- पुलिस गिरफ्त में आरोपित. अररिया. महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के 10 माह से फरार आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसकी जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष अंचला कुमारी ने बताया कि महिला थाना कांड संख्या 39/23 व 04 पॉक्सो एक्ट का प्राथमिकी आरोपी गत 13 अक्तूबर 2023 से फरार चल रहा था. जिसकी गिरफ्तारी रविवार की रात छापेमारी अभियान चलाकर किया गया है. उक्त आरोपी महलगांव थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड संख्या 11 निवासी प्रवेश कुमार (20) स्व योगेंद्र महलदार को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. … भगवान शिव की पेंटिंग को लेकर प्रज्ञा को सुंदरनाथ धाम में किया सम्मानित फोटो-25-सम्मानित करते संस्था के सदस्य व अन्य. कुर्साकांटा. प्रखंड मुख्यालय स्थित मील चौक निवासी विदुर ठाकुर की पुत्री प्रज्ञा कुमारी गत दिनों प्लस टू हाई स्कूल कुर्साकांटा में एक प्रदर्शनी में 21 सौ स्क्वायर फीट में देवों के देव महादेव की विशाल पेंटिंग कर सबों को आकर्षित किया. इसकी चर्चा विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से तो सोशल मीडिया के माध्यम से खूब हुई. इस क्रम में सोमवार को ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में आयोजित समारोह में स्टार कंप्यूटर पूर्णिया के मो अब्दुल अजीज ने लैपटॉप से सम्मानित किया. मो अब्दुल अजीज ने प्रज्ञा को सम्मानित करने के उपरांत उज्ज्वल भविष्य की कामना की. आयोजित समारोह में इंस्पेक्टर फारबिसगंज सर्किल महादेव कामत, कुआड़ी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह, कुर्साकांटा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, न्यास समिति के एचके सिंह, विजय केशरी, संजय दास, किशोर सिंह के साथ पुलिस पदाधिकारी व न्यास समिति के सदस्य के साथ श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन