फटकी चौक से एक किलो 50 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2024 10:16 PM
एक किलो 50 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
प्रतिनिधि, जोकीहाट जोकीहाट थाना पुलिस ने नेशनल हाइवे 327 ई फटकी चौक के निकट गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को छापेमारी कर नशीले पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि फटकी चौक पर एक तस्कर नशीला पदार्थ लेकर किसी खास जगह पहुंचाने जा रहा है. पुलिस टीम को भेजकर आरोपी की तलाशी ली गयी. पुलिस को देखते ही आरोपी चकमा देकर भागने लगा. लेकिन पुलिस अधिकारी व जवानों ने तस्कर को खदेड़कर पकड़ लिया. झोले की तलाशी ली गयी तो उसके पास आपत्तिजनक सामान पाया गया. पुलिस ने झोली से निकालकर छानबीन की तो गांजा पाया गया. गांजा अलग-अलग पैकेट में था जिसका वजन एक किलो 50 ग्राम है. प्रभारी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान अजमल, पिता नुरुद्दीन , ग्राम काकन, थाना जोकीहाट के रूप में की गयी. आवश्यक पूछताछ के बाद तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










