दलपति व ग्राम रक्षा दल की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
दलपति व ग्राम रक्षा दल की हुई बैठक

बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

विज्ञापन

-2-प्रतिनिधि, सिकटी बिहार राज्य दलपति व ग्राम रक्षा दल महासंघ की प्रखंड स्तरीय बैठक शनिवार को प्रवि देढुआ में मुखिया संतोष झा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें ग्राम रक्षा दल महासंघ जिला उपाध्यक्ष सरयुग प्रसाद यादव, फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद साह, भरगामा प्रखंड अध्यक्ष बिजेंद्र पासवान, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुरेश मेहता, अररिया प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव, जोकीहाट प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, अररिया प्रखंड महामंत्री संजय यादव, अररिया प्रखंड सलाहकार नीतेश पासवान, प्रखंड सभापति मोहन ततमा सुधीर सिंह व देवनारायण पासवान उपस्थित थे. बैठक में संगठनात्मक मजबूती, अधिकारों की प्राप्ति व प्रखंड स्तर पर नेतृत्व चयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्तावों में ग्राम रक्षा दल संगठन की मजबूती व संरचना को अधिक संगठित व सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया. प्रखंड अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से धनंजय पासवान का चयन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन