सामाजिक न्याय में देश का नेतृत्व कर रहा बिहार

Updated:
विज्ञापन

महिला तस्करी पर हुए कार्यक्रम में पहुंची हॉलीवुड अभिनेत्री एशली जड्ड, कहा अररिया : महिला तस्करी व देह व्यापार की रोकथाम पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुई हॉलीवुड एक्ट्रेस व सामाजिक कार्यकर्ता एशली जड्ड ने महिला आरक्षण व शराबबंदी का हवाला देते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के मामले में […]

विज्ञापन

महिला तस्करी पर हुए कार्यक्रम में पहुंची हॉलीवुड अभिनेत्री एशली जड्ड, कहा

अररिया : महिला तस्करी व देह व्यापार की रोकथाम पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुई हॉलीवुड एक्ट्रेस व सामाजिक कार्यकर्ता एशली जड्ड ने महिला आरक्षण व शराबबंदी का हवाला देते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के मामले में बिहार देश का नेतृत्व कर रहा है. वहीं डीएम हिमांशु शर्मा ने मानव तस्करी व देह व्यापार को रोकने के लिए जन सहयोग का आह्वान किया. टाउन हॉल में हुए कार्यशाला का आयोजन गैर सरकारी संस्था अपने आप वीमन वर्ल्ड वाइड ने किया था.
संचालन संस्था की निदेशक टिंकू खन्ना ने किया. इस अवसर पर डीएम ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में महिला आरक्षण व शराबबंदी के कारण बिहार में बड़ा बदलाव आया है. वहीं महिलाओं के लिए जीविका समूह का गठन महिला सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभा रहा है. पर उन्होंने महिला तस्करी व देह व्यापार पर अपनी चिंता जताते हुए कहा कि इस पूरी व्यवस्था का संचालन संगठित नेटवर्क के जरिये हो रहा है. ये चिंता का विषय है. समाज को इसे गंभीरता से लेना होगा.
उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी व शिक्षा के अभाव के कारण प्रलोभन देकर महिला तस्करी को अंजाम दिया जाता है. ऐसी महिलाओं को नारकीय जीवन जीने पर विवश होना पड़ता है. इसी दौरान उन्होंने कम उम्र में लड़कियों की शादी व अधिक जनसंख्या को भी जिले की एक बड़ी समस्या बताया. कार्यक्रम के आयोजन के लिए संस्था को बधाई देते हुए उन्होंने रेड लाइट एरिया की महिलाओं के उत्थन के लिए अपने आप द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की सराहना भी की.
सामाजिक न्याय में…
अतिथि के रूप में मौजूद हॉलीवुड अदाकारा एशली जड्ड ने कहा कि जिले के फारबिसगंज के अलावा कोलकाता व मुंबई सहित अन्य राज्यों में रेड लाइट एरिया की महिलाओं के उत्थान का काम कर अपने आप एक नजीर कायम कर रही हैं. कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर प्रदान करने के लिए संस्था का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि डीएम ने जिस बेबाकी से समस्या का विश्लेषण किया व स्वीकार किया वह सराहनीय है. भागवत गीता का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सत्य को मानना जरूरी है. तब ही बदलाव संभव है.
देह व्यापार की रोकथाम के लिए जहां उन्होंने महिलाओं की शिक्षा व सुरक्षा को जरूरी करार दिया. वहीं कहा कि पुरुषों को भी चाहिए कि न वे ग्राहक बनें, न किसी अन्य को बनने दें. उन्होंने कहा कि अपने आप के प्रयासों को देखने के लिए वे फारबिसगंज के रेड लाइट एरिया की बहुत सारी महिलाओं से मिली. उनके घरों में गयी. उनके जीवन में आये बदलाव को देखा. वो अपना अनुभव अमेरिका में सामाजिक कार्यकर्ताओं से साझा करेंगी.
दूसरी तरफ संस्था की संस्थापक अध्यक्ष व अमरीका के न्यूयार्क में प्रोफेसर रुचिरा गुप्ता ने कहा कि अपने पत्रकारिता कैरियर के दौरान ही महिला तस्करी की पूरी व्यवस्था को नजदीक से देखने का अवसर मिला था. देह व्यापार में जबरन धकेली गयी महिलाओं की व्यथा ने ही यह संस्था शुरू करने की प्रेरणा दी. संस्था के जरिये रेड लाइट की महिलाओं व उनके बच्चों की शिक्षा, पुनर्वास व रोजगार की व्यवस्था का प्रयास होता है. इस विषय पर बनायी गयी उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म को अमेरिका में पुरस्कार भी मिल चुका है.
इस अवसर पर जिप अध्यक्ष आफताब अजीम व अरिरया नप की मुख्य पार्षद अफसानी परवीन ने भी महिला तस्करी पर चिंता जताते हुए इस कलंक को समाप्त करने के लिए आवश्यक सहायेग का आश्वासन दिया. शरणपुर की मुखिया अंजु लता झा ने कहा कि समय बदल रहा है. जिले की महिलाएं जागरूक हो कर आगे बढ़ रही हैं. देह व्यापार रोकने में पंचायत प्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन