ऑटो पलटने से एक की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटना. हांसा महादलित टोला के समीप हादसा रानीगंज अररिया एनएच 327 इ पर ऑटो पलटने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, दूसरा इलाजरत है. रानीगंज : रानीगंज अररिया एनएच 327 इ पर हांसा डाकबंगला चौक से पूरब […]

विज्ञापन

दुर्घटना. हांसा महादलित टोला के समीप हादसा

रानीगंज अररिया एनएच 327 इ पर ऑटो पलटने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, दूसरा इलाजरत है.
रानीगंज : रानीगंज अररिया एनएच 327 इ पर हांसा डाकबंगला चौक से पूरब महादलित बस्ती के समीप सोमवार को सुबह ऑटो पलटने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायल यात्री को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने बगुलाहा पंचायत के घरबंधा गांव निवासी कुलेश पासवान के 28 वर्षीय पुत्र सुभाष पासवान को मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर मृतक के भाई सुबोध पासवान ने रानीगंज थाना में ऑटो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. संबंधित ऑटो चालक पर तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है.
जानकारी अनुसार सोमवार को सुबोध पासवान अपने भाई सुभाष पासवान के साथ पंजाब से मजदूरी कर घर लौट रहे थे. इस दौरान गांव के ही पारो पासवान के पुत्र रंजीत पासवान व सुधीर पासवान साथ थे. सभी लोग अररिया कोर्ट स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद घर आने के लिए स्टेशन पर ही एक ऑटो रिजर्व कर लिया. सभी ऑटो पर सवार होकर घर आने लगे. इसी बीच तेज रफ्तार के कारण हांसा महादलित टोला के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इससे ऑटो पर सवार सुभाष पासवान व रंजीत पासवान गंभीर रूप से घायल हो गये. रंजीत का इलाज रेफरल अस्पताल में हो रहा है. सूचना पर रानीगंज पुलिस एसआइ मो जमील अहमद खान सदल-बल अस्पताल पहुंचे. मौके पर एसआइ ने परिजनों से घटना की जानकारी लेकर शव अपने कब्जे में ले लिया. पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को पुलिस ने जब्त कर लिया है. शव के समीप परिजनों की चीत्कार गुंज रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन