90 बोतल शराब के साथ नाबालिग गिरफ्तार
फारबिसगंज : फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए फारबिसगंज-बथनाहा मार्ग के भागकोहेलिया बड़ी नहर के समीप बुधवार की रात छापामारी कर 90 बोतल देशी नेपाली शराब के साथ एक 14 वर्षीय बालक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बालक की पहचान भागकोहलिया निवासी नीतेश कुमार पिता जगदीश मंडल के रूप में की गयी […]
फारबिसगंज : फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए फारबिसगंज-बथनाहा मार्ग के भागकोहेलिया बड़ी नहर के समीप बुधवार की रात छापामारी कर 90 बोतल देशी नेपाली शराब के साथ एक 14 वर्षीय बालक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बालक की पहचान भागकोहलिया निवासी नीतेश कुमार पिता जगदीश मंडल के रूप में की गयी है. गिरफ्तार बालक से थानाध्यक्ष ने गहन पूछताछ के बाद बताया कि छापामारी के दौरान उक्त बालक को एक साइकिल पर तीन थैलों में 90 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसमें तीन सौ एमएल की दूधिया व पास-पास ब्रांड की शराब की बोतल शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










