47 बोतल नेपाली शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अररिया : नगर थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम शहर के गोढ़ी चौक से समीप कार्रवाई करते हुए 47 बोतल नेपाली शराब रॉयल स्टेग जब्त किया. मौके पर दो युवक को गिरफ्तार किया. बाइक संख्या बीआर ओ 6पी-4197 सुपर स्पलेंडर भी जब्त किया. इस बाबत नगर थाना के थानाध्यक्ष किंग कुंदन ने बताया कि […]

विज्ञापन

अररिया : नगर थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम शहर के गोढ़ी चौक से समीप कार्रवाई करते हुए 47 बोतल नेपाली शराब रॉयल स्टेग जब्त किया. मौके पर दो युवक को गिरफ्तार किया. बाइक संख्या बीआर ओ 6पी-4197 सुपर स्पलेंडर भी जब्त किया. इस बाबत नगर थाना के थानाध्यक्ष किंग कुंदन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से शराब तस्करी कर बाइक से दो युवक गोढ़ी चौक आया है. किसी को डिलिवरी देने का इंतजार कर रहा है.

सूचना पर एससी-एसटी थानाध्यक्ष सीके टुडू, पुअनि पारितोष कुमार दास, हरेंद्र सिंह, टाइगर मोबाइल जवान मो खालिक व ताराचंद काजी को साथ लेकर गये. गोढ़ी चौक के समीप बाइक लेकर दोनों गिरफ्तार युवक को दबोच लिया. जांच के क्रम में एक कार्टून में 47 बोतल लगभग 11 लीटर 500 ग्राम शराब जब्त किया. गिरफ्तार युवक राजा उर्फ रफीक पिता मो हसीब, बंगाली टोला फारबिसगंज व दूसरा युवक मो समीर पिता मो सलीम पलासी थाना क्षेत्र के बानसर गांव का रहने वाला है. दोनों के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया है. न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया गया कि जब्त बाइक की जांच की जा रही है कि बाइक किसकी है. संदेह है कि बाइक चोरी की है. बाइक नंबर गलत है. जांच के बाद इसका भी खुलासा हो पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन