बस की ठोकर से बाइक सवार घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल बाइक सवार में एक की हालत नाजुक, किया रेफर फारबिसगंज : फारबिसगंज-नरपतगंज एनएच 57 पर पंजरकट्टा गांव के समीप रविवार को एक अज्ञात यात्री बस की ठोकर से एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल बाइक सवार चैनपुर भीमपुर निवासी मनोज मुखिया व तारानंद मुखिया […]

विज्ञापन

घायल बाइक सवार में एक की हालत नाजुक, किया रेफर

फारबिसगंज : फारबिसगंज-नरपतगंज एनएच 57 पर पंजरकट्टा गांव के समीप रविवार को एक अज्ञात यात्री बस की ठोकर से एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल बाइक सवार चैनपुर भीमपुर निवासी मनोज मुखिया व तारानंद मुखिया को स्थानीय लोगों ने इलाज के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया.
अस्पताल में डा एनएल दास सहित अन्य चिकित्सकों ने दोनों को उपचार किया. इसके बाद गंभीर रूप से घायल तारनंद मुखिया को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटना के संदर्भ में घायल मनोज मुखिया ने बताया कि वे लोग एक बाइक पर सवार हो कर अपने संबंधी के यहां फारबिसगंज प्रखंड के घोड़ाघाट जा रहे थे. इसी क्रम में नरपतगंज की ओर से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात यात्री बस ने ठोकर मार दिया जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया. लोगों ने बताया िक बस चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन